🚨 रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले रिश्वतखोरी के आरोप में धराए नगर निगम के अधिकारी!
ग्वालियर नगर निगम में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि जनकार्य विभाग के तहत करीब 36 लाख रुपए का बिल पास करने के बदले 36 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार पहले ही 30 हजार रुपए दे चुका था, जबकि बाकी 6 हजार रुपए लेते ही टीम ने कार्रवाई करते हुए सुशील कटारे को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अगले ही दिन उनका सेवानिवृत्त होना था, लेकिन रिटायरमेंट से पहले ही लोकायुक्त की कार्रवाई ने पूरे नगर निगम में हड़कंप मचा दिया। अब जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ेगी कि इस कथित रिश्वतखोरी में कोई और अधिकारी या कर्मचारी शामिल था या नहीं।
आपकी क्या रा�
Gwalior Gird, Gwalior | Jul 30, 2026