जांजगीर: जिला ऑडिटोरियम भवन जांजगीर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
आज शनिवार की दुपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला ऑडिटोरियम भवन में खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ महिला जिला पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया, वही जिले में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया।