टिकारी: CUSB में विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह पर मानव श्रृंखला रैली, 200 से अधिक स्कूली बच्चों ने लिया भाग
Tikari, Gaya | Apr 23, 2026 विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में CUSB के जियोलॉजी विभाग पृथ्वी के संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के उद्देश्य से जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान, मानव श्रृंखला रैली एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई।