शामली: आदर्श मंडी थाना पुलिस ने चोरी की 4 बाइक और चौपहिया वाहन समेत 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 13, 2026 शनिवार शाम 6 बजे शामली के थाना आदर्श मंडी से बताया गया कि पुलिस पार्टी ने बागपत जिले के गांव गुराना निवासी आशू और रेतेवाला कैराना निवासी सुहेल के रूप में 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की 4 बाइकें, वारदातों में इस्तेमाल चौपहिया वाहन छोटा हाथी एवं वाहनों की चार आरसी बरामद की गई है। अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।