गिरिडीह: मोहलीचुवाँ में एसपी आवास के पास सड़क जाम, स्पीड ब्रेकर की मांग
गिरिडीह शहर के मोहलीचुवाँ एसपी आवास के समीप मंगलवार को 8 बजे स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। सोमवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और वहाँ लगा पेड़ भी उखड़ गया। टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई।