बेतिया: बेतिया में रफ्तार का कहर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी वीडियो वायरल
बेतिया शहर के सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित तेज रफ्तार ट्रक ने कल 15मार्च रविवार को करीब 6बजे शाम भीषण सड़क हादसा कर दिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब छावनी की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे दो बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मारते हुए स्कूटी को करीब 200 मीटर तक घसीटता चला गया