झांसी: सहेलियों को पार्टी देने के लिए पैसे ना मिलने पर मायके से नहीं लौटी पत्नी, पति ने की खुदकुशी, 3 माह पहले हुई थी शादी
Jhansi, Jhansi | Jun 28, 2026 झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। लगभग 3 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक प्रमोद के पिता ने रविवार दोपहर 4 बजे बताया कि बहू मायके में सहेलियों को पार्टी देने के लिए 25 हजार रुपए मांग रही थी। हमारे पास इतने पैसे नहीं थे। इसलिए बहू आ नहीं रही थी। आरोप है कि 19 जून को बहू को लेने बेटा प्रमोद गया तो समधी ने भी कहा पहले पार्टी के लिए 25 हजार रुपए दो।