झांसी: झांसी में शादी के 2 महीने बाद युवती की हुई मौत, मायके वालों ने किया जमकर हंगामा, बहन बोली- टॉर्चर करते थे, ये मर्डर है
Jhansi, Jhansi | May 4, 2026 झांसी में शादी के महज 2 महीने बाद ही नवविवाहिता मीनू की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसने आज सुबह ऑफिस जा रहे पति को पराठे बनाए। पराठे और चाय पीकर पति घर से निकल गए। कुछ देर बाद वह घर में परिजनों को बेहोश मिली। परिजन तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। शव देखकर उनकी जेठ से झड़प हो गई।