तिर्वा: तिर्वा कस्बे में अवैध बस स्टैंडों का जाल, प्रशासन बेखबर, यात्रियों से हो रही मनमानी वसूली
Tirwa, Kannauj | Apr 20, 2026 कन्नौज जनपद के तिर्वा कस्बे में अवैध बस स्टैंडों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि ये अवैध बस स्टैंड दुकानों के अंदर से चलाए जा रहे हैं, जहां से स्लीपर बसों का खुलेआम संचालन हो रहा है। पूरे मामले में परिवहन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि विभागीय अधिकारी अब तक इससे अनजान बने हुए हैं।