खुरई: निर्तला गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई बाइक, 2 युवक हुए घायल
Khurai, Sagar | Dec 1, 2024 देहात थाना क्षेत्र के बीना रोड पर निर्तला गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक सवार ओवर टेक के चक्कर में गामा गाड़ी से टकराए। दोनों गंभीर घायल, सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने घायलों को खुरई अस्पताल में भर्ती कराया। एक की पहचान आवास कालोनी निवासी सचिन जैन के रूप में हुई जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस जांच में जुटी।