टोंक: गहलोद हिंसा का दर्दनाक अंत, घायल मुकेश की मौत, पुलिस पर गिरी गाज, एसपी ने 2 कांस्टेबल को किया लाइन हाजिर
बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश पुत्र रामनारायण की मौत की खबर मिलते ही गहलोद गांव में तनाव का माहौल बन गया। परिजन और ग्रामीण शव को गहलोद चौराहे पर रखकर सड़क पर बैठ गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग रखी। हालात बिगड़ते देख पुलिस व