बागीदौरा: हर घर जल योजना बड़ोदिया सहित 82 गांवों में फेल, 7 दिन से सूखी टंकी; भीषण गर्मी में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
बड़ोदिया। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना बड़ोदिया कस्बे में ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। योजना के तहत घर-घर नल कनेक्शन तो दिए गए, लेकिन नियमित पानी सप्लाई नहीं होने से लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और कर्मचारियों की सुस्ती के कारण कई दिनों से नलों