डलमऊ: जगतपुर बरदरा में आंगनबाड़ी भवन पर कब्जे से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
डलमऊ के ग्राम सभा जगतपुर बरदरा में सरकारी आंगनबाड़ी भवन पर कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ग्रामीण कई वर्षों से आंगनबाड़ी भवन में कब्जा कर रह रहा है और भवन के अंदर भूसा, कंडे, लकड़ी समेत अन्य घरेलू सामान रखा गया है। बच्चों और महिलाओं के लिए बने केंद्र की इस हालत का वीडियो सोमवार को समय लगभग 6 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे