खंडवा नगर: बकरीद पर मुस्लिम समाज ने पेश की मिसाल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा अनूठी मिसाल पेश करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ईदगाह मैदान में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद समाजजनों को पौधों का वितरण किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तरनेकर, सीएसपी अभिनव बारंगे एवं सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर के हाथों पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर “एक पौधा वतन के नाम” अभियान की शुरुआत भी