आगरा: जयपुर हाउस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर BJP की प्रेसवार्ता, 33% महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताया
Agra, Agra | Apr 13, 2026 जयपुर हाउस स्थित भाजपा जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेसवार्ता हुई। नेताओं ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभाओं में 33% आरक्षण से महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इससे ग्रामीण व पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा और लोकतंत्र अधिक समावेशी बनेगा।