हज़ारीबाग: बड़कागांव में अवैध कोयला परिवहन के बीच एक और मौत की सूचना, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत की चर्चा
बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन से जुड़ी एक और दुखद घटना की सूचना सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोत्रा घाटी क्षेत्र में अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से बलोदर निवासी गुलाब गंझू की मौत हो गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रशासनिक स्तर पर इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।