अरथूना: आंजना गांव में मारपीट का मामला, अरथूना थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट
अरथूना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आंजना गांव मे मारपीट का मामला सामने आया हे। बुधवार दोपहर 12:00 बजे मेरी जानकारी के अनुसार प्रार्थी और भगवती गायरी निवासी आंजना ने उसके पति के साथ मारपीट कर घायल करने को लेकर गांव के हीं अनिल पिता बापूलाल प्रजापत और सुनील पिता बापूलाल प्रजापत दोनों भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की हे।