झालरापाटन: करनवास गांव में पड़ोसी परिवार के हमले में चार लोग घायल, धारदार हथियारों से किया हमला, विवाद गलतफहमी में हुआ
झालावाड़ के करनवास गांव में रविवार सुबह करीब 8:00 बजे पड़ोसी परिवार ने धारदार हथियारों से हमला कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को घायल कर दिया। घायलों में पति-पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।