पूरनपुर: पताबोझी गांव के पास बाघ की चहलकदमी से दहशत, गोवंश का किया शिकार
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पताबोझी में बाघ की लगातार चहलकदमी से ग्रामीण दहशत में हैं। बीते बुधवार को टांडा छत्रपति नवदिया निवासी छोटेलाल पर हुए बाघ के हमले में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में कैमरे लगवाकर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने की कवायद शुरू की थी। कैमरों में घटना स्थल के आसपास बाघ की दोबारा आवाजाही भी दर्ज हुई थी।