मांझी: तिलक से पहले घर में मातम, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Manjhi, Saran | Apr 26, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शनिवार की रात एक युवक की शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई जिस घर में रविवार को तिलक का कार्यक्रम होना था वहीं से अर्थी उठने से खुशियां पल भर में मातम में बदल गई मृतक की पहचान स्व0 ललन महतो के 38 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर पुलिस जांच में जुट गई