गुना नगर: मधुसूदनगढ़: तांत्रिक क्रिया के नाम पर नाबालिगों का सौदा करने वाली गैंग का आखिरी आरोपी गिरफ्तार,एसपी का बयान आया सामने
गुना पुलिस ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के आखिरी फरार इनामी आरोपी इदरीश खान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दो हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को निशाना बनाता था। उनकी लंबाई, वजन और हाथ-पैर के पंजों की माप लेकर फोटो-वीडियो तैयार किए जाते