शुक्रवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हास्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में सरकारी सील तोड़कर अवैध रूप से कार्य करने और सरकारी टीम से बदसलूकी का मामला सामने आया है। रामपुर की क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डॉ. वंदना रानी अपनी टीम के साथ थाने के मुक़दमे के संबंध में अस्पताल पहुंचीं।