स्याना: नगर के खंड विकास कार्य कार्यालय परिसर में 'सरकार आपके द्वार' शिविर का विधायक ने शुभारंभ किया, योजनाओं की जानकारी दी
Siyana, Bulandshahr | Jun 14, 2026
नगर के खंड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित सरकार आपके द्वार शिविर का भाजपा के क्षेत्र विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने शुभारंभ करते हुए मौजूद ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। रविवार को खंड विकास कार्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के कर्मियों ने स्टॉल लगाकर पात्र लोगों को जानकारी दी।