Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

आज दिनांक:-27.07.2026 को जिला पदाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के NIC कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (PMG) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अंतर्गत चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण विकासात्मक, बुनियादी ढांचा, भू-अर्जन, सड़क, पुल, विद्युत आपूर्ति और जन कल्याणकारी योजनाओं की विभागवार गहन समीक्षा जिला पदाधिकारी के द्वारा की गई। जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंतों एवं संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण की जाएं और जहां भी भूमि विवाद या स्थानीय बाधाएं हैं, उन्हें त्वरित समन्वय स्थापित कर दूर किया जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए। समन्वय समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ के PPT के माध्यम से सभी संबधित विभागों यथा:- शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के निर्देश दिए। साथ ही साथ सभी अंचलाधिकारी को आदेश दिया गया कि जितने भी विभाग के अंतर्गत जमीन उपलब्धता से संबंधित NOC लंबित है उनको जल्द से जल्द निष्पादन करने का कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी सीएससी(CSC) केंदों के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए निदेशित किया गया। बैठक में, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, कटिहार; एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण के अतिरिक्त सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी VC के माध्यम से जुड़े रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar

Katihar, Bihar | Jul 27, 2026