राजगढ़: भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया ने जयपुर में मंत्री से की मुलाकात, कहा- सिद्धमुख तुलाई धांधली पर होगी सख्त कार्रवाई
Rajgarh, Churu | May 27, 2026 सादुलपुर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया ने जयपुर में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक से मुलाकात कर सिद्धमुख में अनाज तुलाई में हुई धांधली के मामले को प्रमुखता से उठाया। सुमित्रा पूनिया ने बताया कि अन्नदाताओं के साथ हुई धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज की थी और सरकार ने भी तुरंत एक्शन लिया।