बाढ़: निर्जला एकादशी के दिन बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया पवित्र स्नान
Barh, Patna | Jun 25, 2026 बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर निर्जला एकादशी के दिन गुरुवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। महंत जयमंगल भारती ने लगभग 12 बजे बताया कि निर्जला एकादशी व्रत को करने से सभी पाप धुल जाता है, सुख, सौंदर्य और समृद्धि आती है तथा सभी तरह से कल्याण होता है। लोग यहाँ पटना तथा नालंदा जिले से बड़ी संख्या में आते हैं।