चांदपुर: चांदपुर में लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कराया गया योगाभ्यास
रविवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक लाला प्यारे लाल सरस्वती शिशु मंदिर चांदपुर बिजनौर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर योगाचार्य डॉक्टर मोहित कुमार जी ने योग अभ्यास कराया । योगाभ्यास में नगर के सम्मानित गण, प्रबन्ध समिति, भैया -बहिन एवं आचार्य स्टाफ उपस्थित रहा ।