झांसी: झांसी के भाजपा नेता आशीष उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा- मेरे अपने ही रच रहे मेरे खिलाफ साजिश
Jhansi, Jhansi | Apr 30, 2026 झांसी पुलिस ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के सट्टा कारोबार से जुड़े गैंग के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया। साथ ही नौ आरोपियों को नामजद किया गया, जो फिलहाल फरार हैं। इन नामों में भाजपा से जुड़े आशीष उपाध्याय का नाम भी सामने आया है, जो सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। अब इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।