नौरोजाबाद: सस्तरा में अप रेलवे लाइन में ट्रेन से रन ओवर होने से हुई 11 वर्षीय अज्ञात बालिका की मौत के मामले में मर्ग कायम जांच जारी
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत करकेली अप रेलवे लाइन पोल क्रमांक 955/21 के पास एक 11 वर्षीय बालिका की ट्रेन से रन ओवर होने से मौत हो गई। उक्त मामले में सूचना उपरांत सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग की कायमी कर ली गई है। पूरे मामले की विवेचना उपरीक्षक एस एन प्रजापति के द्वारा की जा रही है।