नौरोजाबाद: नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास ग्राम सस्तरा में 2 लड़कियों की ट्रेन से रन ओवर होने से हुई मौत
नौरोजाबाद स्टेशन के पास ग्राम सस्तरा में रेलवे ट्रैक में ट्रेन से रन ओवर होने से दो लड़कियों की मौत हो गई है.मिली जानकारी के अनुसार आज 1 मई की शाम दोनों लडकिया खुले में शौच के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास गई हुई थी. तभी यह घटना घटित हुई है.उक्त घटना में अंजू कोल पिता रामकिशोर कोल उम्र14 वर्ष लगभग एवं पारो कोल पिता लक्ष्मी कोल उम्र 12 वर्ष लगभग की मौत हुई है.