नौरोजाबाद: विंध्या कॉलोनी तिराहा में राहुल सिंह को अवैध रूप से धारदार चाकू रखने पर किया गया गिरफ्तार
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत विंध्या कॉलोनी तिराहा में राहुल सिंह मरकाम पिता स्वर्गीय उदल सिंह मरकाम निवासी विंध्या कॉलोनी को एक आदत लोहे के धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के द्वारा अवैध रूप से धारदार चाकू रखा गया था। उक्त आरोपी के खिलाफ नौरोजाबाद थाने में 25 (2) आर्म्स एक्ट की कार्रवाई उप निरीक्षक रसिया साकेत के द्वारा की गई है।