सिकंदरा: लोहंडा गांव में हुई भीषण चोरी, खिड़की तोड़कर चोरों ने करीब एक करोड़ के जेवरात ले उड़े
Sikandra, Jamui | Jul 19, 2026 जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के लोहंडा गांव में शनिवार देर रात 12 बजे के करीब चोरों ने राकेश सिंह के घर की खिड़की तोड़कर करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। उसी रात अजय सिंह के बंद पड़े मकान को भी निशाना बनाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और चोरों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड लाया गया।