झांसी: रक्सा थाना क्षेत्र में व्यापारी के अपहरण का मास्टरमाइंड सेना का जवान निकला, पुलिस लाइन में एसपी सिटी ने किया खुलासा
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के एक व्यापारी के अपहरण के मामले में झांसी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अपहरण का मास्टरमाइंड सेना का जवान निकला, उसने अपनी बहिन की शादी में हुए कर्ज को लेकर चार दोस्तो के साथ कारोबारी का ट्रैक्टर ट्राली से अपहरण किया था। और डेढ़ करोड़ रुपए की फ्रौती मांगी थी उसके साथ उसके अन्य चार साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।