झांसी: लगभग ₹57 करोड़ की जल परियोजनाओं से बुझाई जाएगी 9327 परिवारों की प्यास, जल निगम अभियंता ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2025 57 करोड़ से बुझाई जाएगी 9327 परिवार की प्यास,अभियंता जल निगम ने दी जानकारी झांसी में बरुआसागर नगर पालिका समेत बड़ागांव एवं एरच नगर पंचायत में लोगों की प्यास बुझाने के लिए स्वीकृत जल परियोजनाओं पर जल्द कार्य आरंभ होने जा रहा है। तीनों जल परियोजनाओं पर कुल 57 करोड़ 67 लाख रुपये खर्च किए जायेगे। जल निगम ने इसकी डिजाइन भी तैयार कर ली है।