झांसी: आबकारी विभाग की टीम ने बरुआसागर समेत अन्य शराब के अड्डों पर मारा छापा, दो महिलाओं को किया गिरफ्तार, कच्ची शराब बरामद
Jhansi, Jhansi | Apr 20, 2025 आबकारी विभाग की गठित टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब निर्माण, बिक्री के दृष्टिगत कंपनी बाग़, मनसिल माता बरुआसागर, बस स्टैण्ड के पास बरुआसागर, ग्राम घुघुवा, ग्राम फुटेरा, लक्ष्मणपुरा समेत अन्य शराब के अड्डो पर अलग- अलग समय मे छापामार दबिश दी गई। दबिश के दौरान 590 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। 1000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया।