कासगंज: कासगंज पहुंचे राज्यमंत्री रघुराज सिंह, बोले अखिलेश यादव के PDA में ठाकुर समाज नही है, क्षत्रीय सिर्फ भाजपा में है
शनिवार दोपहर 3 बजे राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव PDA कि बात करते है। लेकिन PDA में क्षत्रिय कहा आते है। उन्होंने पिछड़ा, दलित, जो उन्होने PDA बना रखा है उसमे हम लोग आ ही नही है। इसलिए हम तो भाजपा के साथ है। क्षत्रिय समाज भाजपा के साथ है। जैसा भी रखेंगे हम लोग भाजपा के साथ रहेंगे। केवल अखिलेश यादव PDA की बात करते है। हम PDA में कैसे आ जाएंगे।