झालरापाटन: झालावाड़ के गाडरवाडा नूर जी गांव में मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने गंडासे से वार कर चाचा की हत्या की
झालावाड़ सारोला थाना क्षेत्र के नूर जी गाडरवाडा गांव में मामूली कहासुनी में भतीजे ने गंडासे से वार कर अपने ही चाचा की हत्या कर दी. सारोला थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले में अनुसंधान शुरू किया है. पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले 70 वर्षीय जगन्नाथ से उसका भतीजा कुलदीप आए दिनशराब पीकर झगड़ा करता था.