एकंगरसराय: एकंगरसराय में मंत्री श्रवण कुमार का भव्य स्वागत किया गया
एकंगरसराय पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री एवं जदयू नेता श्रवण कुमार का कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। मंत्री श्रवण कुमार के काफिले के एकंगरसराय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और संगीत की धुन पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।