जशपुर: पत्थलगांव में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का दिया संदेश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पत्थलगांव स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रतीक चिन्ह कमल ध्वज का ध्वजारोहण किया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।