पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने किराना दुकान से चोरी के मामले में 2 चोर को किया गिरफ्तार
बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस ने किराना दुकान से चोरी के मामले में दो चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया है कि बुद्धा कॉलोनी थाने इलाके के उतरी मंदिरी में रात में चोरी को घटना को अंजाम दिया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।