बरेली: बरेली में महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडेय का एक्शन मोड, 29 शिकायतों की सुनवाई में 12 मामलों का मौके पर निस्तारण
बरेली में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या पुष्पा पांडेय ने गुरुवार को आलमपुर जाफराबाद में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 29 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं।