बिहार: कोसुक गांव स्थित पंचाने नदी में डूबने से एक युवक की मौत
Bihar, Nalanda | Sep 24, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित पंचाने नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक कोसुक गांव निवासी दिनेश पासवान के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। मृतक के परिवार ने बताया जितिया पर्व को लेकर दीपक कुमार अपनी माँ के साथ पंचाने नदी में स्नान करने गया था, पानी का धार अधिक था जिसके कारण दीपक कुमार डूब गया मां द्वारा शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हुए।