धामपुर: स्योहारा क्षेत्र के गांव चकमहमूद सानी में जलभराव के कारण करंट की चपेट में आने से दो बैलों की हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Aug 21, 2026 शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मिली जानकारी के मुताबिक गांव झिल्ला निवासी शोभित कुमार अपनी बैल बुग्गी से आ रहा था।चक महमूद सानी मे जलभराव मे जाते ही करंट की चपेट मे आने से उसके दोनों बैलो की मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई हैं।