अनूपपुर: घर के बरामदे में निकली गोह से मची हलचल
सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत दुलाहरा के वार्ड क्रमांक 10 में नरेंद्र पटेल के घर के बरामदे में एक गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) दिखाई देने से परिवार में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सुरक्षित तरीके से गोह का रेस्क्यू कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।