रामगढ़: रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई री-नीट परीक्षा, रुमाल से लेकर कान की बाली तक उतरवाकर मिली एंट्री
Ramgarh, Alwar | Jun 21, 2026 रामगढ़ कस्बे में रविवार को री-नीट परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई, जहां स्कैनिंग मशीनों और गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों से रुमाल, कान की बाली, जींस की पैंट