बैराड़: बैराड़ क्षेत्र के धोरिया रोड पर अवैध संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला
कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशों के बाद बैराड़ क्षेत्र में अवैध क्लीनिक संचालित कर इलाज करने बाले झोलाछाप के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है।राजस्व, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने धोरिया रोड पर उपचार हेतु अवैध रूप से संचालित हो रहे प्राथमिक उपचार केंद्र नाम के क्लीनिक पर छापामार कार्यवाहीकरते हुए उसे शनिवार।दोपहर 3 बजे सील कर दिया है।