बांगरमऊ: बांगरमऊ में मीराबाई की भक्ति लीला का सजीव मंचन, रासलीला में श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में देर रात तक झूमे
बांगरमऊ के ग्राम चहलहा स्थित मां मलहटी देवी मंदिर में रासलीला मंडल द्वारा मीराबाई की भक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा और श्रद्धालु शनिवार देर रात 12 बजे तक मंत्रमुग्ध होकर लीला का आनंद लेते रहे। व्यास राम सहारे शास्त्री ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर लोग झूम उठे। वृंदावन से आए कलाकारों ने मीराबाई के जीवन, उनके