बांधवगढ़: कटरिया-बिरहुली में पानी टंकी निर्माण की धीमी गति पर कलेक्टर ने जताई नाराज़गी
उमरिया जिले के ग्राम कटरिया और बिरहुली में निर्माणाधीन पानी की टंकियों का कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा किया जाए ।