अजयगढ़: अजयगढ में साप्ताहिक बाजार की जमीन में बन रही दुकानों के विरोध में उतरे सब्जी विक्रेता, तहसीलदार और सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Ajaigarh, Panna | Feb 10, 2024 सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि हम 3 पीढ़ियों से साप्ताहिक बाजार में फल सब्जी इत्यादि की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। लेकिन कुछ सालों से नगर परिषद के द्वारा दुकानें बनवा कर बड़े व्यापारियों एवं रसूखदार व्यक्तियों को दुकानें आवंटित करवा दी जाती हैं। जिससे साप्ताहिक बाजार की जगह लगातार कम पड़ती जा रही है।