अजयगढ़: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ में बीएमओ ने कर्मचारियों की ली बैठक,
मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के दिए निर्देश
अजयगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मीटिंग हाल में नवागत बीएमओ सुनील अहिरवार ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को देना है साथ ही सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई और मरीजों के साथ सेवा भाव से कार्य करते हुए अच्छा व्यवहार करें।